• There is no Life without water

    Pages

    About India


    भारत गणराज्य
    Republic of India
    रिपब्लिक ऑफ़ इण्डिया
    भारत का ध्वज भारत का कुल चिह्न
    ध्वज कुल चिह्न
    राष्ट्रवाक्य: "सत्यमेव जयते" (संस्कृत)
    सत्य की ही विजय होती है
    राष्ट्रगीत: जन गण मन

    राजधानी नई दिल्ली
    28°34′ N 77°12′ E
    सबसे बडा़ नगर मुम्बई
    राजभाषा(एँ) हिन्दी संघ की राजभाषा है,
    अंग्रेजी "सहायक राजभाषा" है।
    सरकार गणराज्य
    राष्ट्रपति
    -उपराष्ट्रपति
    -लोकसभा अध्यक्ष
    -प्रधानमंत्री
    -मुख्य न्यायाधीश
    प्रतिभा पाटील
    हामिद अंसारी
    मीरा कुमार
    डॉ. मनमोहन सिंह
    सरोश होमी कपाड़िया
    स्वतंत्रता संयुक्त राजशाही से 
     - तिथि १५ अगस्त, १९४७ 
     - गणराज्य २६ जनवरी, १९५० 
    क्षेत्रफल
     - कुल ३२,८७,५९० किमी² (सातवां)
    १२,२२,५५९ मील²
     - जल(%) ९.५६
    जनसंख्या
     - २००५ अनुमान १,१०,३३,७१,००० (द्वितीय)
     - २००१ जनगणना १,०२,७०,१५,२४८
     - जन घनत्व ३२९/किमी² (३१वां)
    ८५२/मील²
    सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) २००५ अनुमान
     - कुल $३.६३३ महाशंख (चौथा)
     - प्रति व्यक्ति $३,३२० (१२२ वां)
    मानव विकास सूचकांक  (२००४) ०.६११ (मध्यम) (१२६ वीं)
    मुद्रा भारतीय रुपया (आइएनआर (INR) (भारतीय रुपया)
    समय मंडल आइएसटी (IST) (यूटीसी +५:३०)
     - ग्रीष्म (DST) अनुसरण नहीं किया जाता (यूटीसी +५:३०)
    इंटरनेट टीएलडी .in
    दूरभाष कोड +९१


    भारत, पौराणिक जम्बूद्वीप, आधुनिक दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत का भौगोलिक विस्तार ८० ४' से ३७० ६' उत्तरी अक्षांश तक तथा ६८० ७' से ९७० २५'पूर्वी देशान्तर तक है। भारत का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक कि. मी. और पूर्व से पश्चिम तक २,९३३ कि. मी. है। भारत की समुद्र तट रेखा ७५१६.६ किलोमीटर लम्बी है। भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसँख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सब से बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल, और भूटान और पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार देश स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया हैं। उत्तर-पश्चिम में अफ़गानिस्तान के साथ भारत की सीमा है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत है और दक्षिण में हिन्द महासागर है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं । भारत में कई बड़ी नदियाँ हैं । गंगा नदी भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। अन्य बड़ी नदियाँ सिन्धु, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र, यमुना, गोदावरी, कावेरी, कृष्णा, चम्बल, सतलज, व्यास आदि हैं।
    भारत विश्व का वृहदतम लोकतंत्र है। यहाँ ३०० से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं [1]। यह विश्व की कुछ प्राचीनतम सभ्यताओं की जननी रहा है जैसे - सिन्धु घाटी सभ्यता, और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यापार पथों का अभिन्न अंग भी. विश्व के चार प्रमुख धर्म : सनातन-हिन्दू, बौद्ध, जैन तथा सिख का उद्भव और विकास भारत में ही हुआ ।
    भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भारत के अन्य बड़े महानगर मुम्बई (बम्बई), कोलकाता (कलकत्ता) और चेन्नई (मद्रास) हैं। १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने विगत २० वर्ष में सार्थक प्रगति की है, विशेष रूप से आर्थिक और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति और विश्वव्यापक शक्ति है। हाल के वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने बहुत प्रगति की है और वर्तमान स्थिति में विश्व की प्रथम पाँच अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। संप्रति भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।


    0 comments:

    Post a Comment

     

    Blogger news

    About

    Blogroll