• There is no Life without water

    Pages

    भूगोल और मौसम


    मुख्य लेख : भारत का भूगोल

     
    हिमालय उत्तर में जम्मू और काश्मीर से लेकर पूर्व में 
    अरुणांचल प्रदेश तक भारत की अधिकतर पूर्वी सीमा बनाता है


    भारत के अधिकतर उत्तरी और उत्तर-पश्चिमीय प्रांत हिमालय की पहाङियों में स्थित हैं। शेष भाग उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत गंगा के उपजाऊ मैदानों से बना है। उत्तरी-पूर्वी पाकिस्तान से सटा हुआ, भारत के पश्चिम में थार का मरुस्थल है। दक्षिण भारत लगभग संपूर्ण ही 'दक्खन के पठार' से निर्मित है। यह पठार पूर्वी और पश्चिमी घाटों के बीच स्थित है।
    कई महत्वपूर्ण और बड़ी नदियाँ जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र, यमुना, गोदावरी और कृष्णा भारत से होकर बहती हैं। इन नदियों के कारण उत्तर भारत की भूमि कृषि के लिए उपजाऊ है।
    भारत के विस्तार के साथ ही इसके मौसम में भी बहुत भिन्नता है। दक्षिण में जहाँ तटीय और गर्म वातावरण रहता है वहीं उत्तर में कड़ी सर्दी, पूर्व में जहाँ अधिक बरसात है वहीं पश्चिम में रेगिस्तान की शुष्कता। भारत में वर्षा मुख्यतया मानसून हवाओं से होती है।
    भारत के मुख्य शहर हैं - दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलोर ( बेंगलुरु ) | ये भी देंखे - भारत के शहर

    0 comments:

    Post a Comment

     

    Blogger news

    About

    Blogroll